डूंगरपुर जिले से शुरू की गई 'युवा CLG सदस्य योजना' की सफलता के बाद अब इसे पूरे राजस्थान में लागू कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में शुरू हुई इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस और समाज के बीच सेतु बनाना है, ताकि अपराध नियंत्रण और प्रबंधन में उनकी सक्रिय भागीदारी तय की जा सके। डूंगरपुर के इस 'वागड़ वीर यूथ CLG मॉडल' को राज्य स्तर पर काफी सराहना मिली है। इस मॉडल के तहत अब तक पूरे प्रदेश में 75 हजार से अधिक युवाओं को CLG सदस्य के रूप में जोड़ा जा चुका है और यह अभियान लगातार जारी है।
#YuvaCLG #RajasthanPolice #DungarpurModel #WagadVeer #YouthInPolicing