प्रतापगढ़ के अरनोद में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 ग्राम अवैध एमडी यानी मेफेड्रोन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नौगावां पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, नाकाबंदी देखकर एक बलेनो कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी सलमान खान के पास प्लास्टिक की थैली में 11 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने नशे की तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#PratapgarhPolice #PratapgarhNews #ArnodNews #Naugawan #MD