सिहोरा: सिहोरा थाने में केस दर्ज, क्लिक करते ही खाते से ₹78,529 की ठगी
मोबाइल फोन पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करना एक युवक को महंगा पड़ गया। लिंक खोलते ही उसका फोन अपडेट होने लगा और कुछ देर बाद खाते से 78529 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिहोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।