बांसगांव: बांसगांव में पड़ोसियों ने धानकुट्टी की भूसी का विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, तीन घायल
बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोहली बसंत में मामूली बात पर पड़ोसियों ने दबंगई की सारी हदें पार कर दीं।पीड़ित पवन यादव के मुताबिक,उनके मकान के उत्तर दिशा में रहने वाले रमेश यादव ने अपनी धानकुट्टी मशीन की भूसी और गर्दा उड़ाने का रुख सीधे पवन के घर की तरफ कर दिया।जब पवन यादव ने इसका विरोध किया और गर्दा उड़ाने से मना किया,तो आरोपियों ने घर मे घुसकर हमला कर दिया