भोरे: लामीचौर पंचायत में मनरेगा के तहत बने खेल मैदान का मुखिया ने किया उद्घाटन, पेंशन राशि बढ़ने पर बिहार सरकार को दी बधाई
भोरे प्रखंड के लामीचौर पंचायत के चौबरीया टोला में मनरेगा के तहत बने खेल मैदान का रविवार की दोपहर एक बजे लामीचौर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह और पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और आम जनता शामिल हुए। मुखिया ने पेंशन की राशि बढ़ाए जाने पर सरकार को बधाई दी।