भोरे: हुस्सेपुर टोला सिसवनिया में कमरे का ताला तोड़कर ₹12 हजार और आभूषणों की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर टोला सिसवनिया गांव में एक घर के कमरे का ताला तोड़कर अटैची में रखे 12 हजार नगद और आभूषण की चोरी कर ली गई। मामले को लेकर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें हुस्सेपुर टोला सिसवनिया निवासी अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए इसी बिच चोरी हो गई।