भोरे: लामीचौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित, बीडीओ, जनप्रतिनिधि व शिक्षक सहित कई लोग शामिल हुए
भोरे प्रखंड क्षेत्र के लामीचौर स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार की दोपहर एक बजे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र सहीत कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक उमेश राम ने किया। कार्यक्रम में सबसे पहले बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने योग के बारे में बताया।