भोरे: खजुराहा पोखरा में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दंपती घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के खजुराहा पोखरा पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दंपती घायल हो गए। मामले में पीड़ित व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें खजुरहा पोखरा निवासी रामाश्रय साह ने आरोप लगाया है कि वे अपने खेत में जुताई करवा रहे थे। तभी पड़ोस के अजय गोंड, विजय प्रकाश गोंड, सुभावती देवी सहीत 6 लोग लाठी डंडा लेकर आए और एक साथ हमला कर दिए।