भोरे: भोपतपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी की, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर सहीत अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जब गांव के हरिकिशुन साह के परिजन खाना खाने के बाद घर में सोने चले गए तभी अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने कपड़े आदि सामानों की चोरी कर ली। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।