भोरे: कोरेया गांव में फर्जी वीजा देकर एक व्यक्ति से ₹12 लाख की ठगी, SP के आदेश पर भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में रहमतुल्लाह अंसारी से 12 लाख रूपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रहमतुल्लाह अंसारी विदेश भेजने का काम करते है और इसके लिए उन्होंने उद्यम पोर्टल पर वैध पंजीकरण भी करवा रखा है। रहमतुल्लाह ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जिसके बाद SP के आदेश पर भोरे थाना में मामला दर्ज किया गया है।