स्कूल, बाजार और संवेदनशील स्थानों पर ‘पुलिस दीदी’ की विशेष निगरानी
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को ‘पुलिस दीदी’ की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक और स्कूटी से सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान स्कूलों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती। साथ ही छात्राओं एवं बच्चों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस के अनुसार, ‘पुलिस दीदी’ टीम के माध्यम से जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। स्कूल और सार्वजनिक स्थलों के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाकर सुरक्षा का माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है