कोंडागांव: ग्राम तीतना में महुआ बिनने गई महिला के साथ हुई बर्बरता, अज्ञात व्यक्ति ने गुलाल में जहरीला भेलवा मिलाकर चेहरे पर घिसा
परिजनों ने आज मंगलवार शाम 4 बजे इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला गांव के ही जंगल में रविवार दोपहर महुआ बिनने गई हुई थीं उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आ कर इस गंभीर घटना को अंजाम दे दिया। वहीं घटना के बाद गंभीर हालत में पीड़ित महिला को परिजनों द्वारा निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, उस दौरान महिला की हालत काफी नाजुक थी।