कोंडागांव: चिपावंड के ग्रामीणों ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव जिले के ग्रामीण इलाकों में इस वक्त बिजली कटौती और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है ग्राम चिपावंड सहित बफना, नेवता, खड़का, छोटे भीरावंड, बड़े भीरावंड और ग्राम नीलजी में,किसान, आम नागरिक, व्यापारी, परीक्षार्थी और मरीज सब के सब बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की इस गंभीर समस्या से जूझ रहे है।