कोंडागांव: बड़े बेंदरी सागौन प्लाट में लगी भीषण आग, 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र प्रभावित, ग्रामीणों की मेहनत से पाया गया आग पर काबू
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बड़े बेंदरी में आज सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे सागौन प्लाट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग ने तेज़ी से फैलते हुए 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई छोटे हरे पौधे और वनस्पतियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों से पूरे गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना का वीडियो आज सोमवार शाम 5 बजे मीडिया के हाथ ..