कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 1 लाख के ईनामी नक्सली ने एसपी वाय अक्षय कुमार के समक्ष किया आत्मसमर्पण
कोण्डागांव जिले में 01 लाख रुपए के ईनामी नक्सली 36 वर्षीय राजमन होड़ी ने शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर आज सोमवार दोपहर 2 बजे कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बताया रहा है राजमन होड़ी 2014 से 2018 तक बेड़मा पंचायत मिलिषिया सदस्य था और 2018 से बारसूर एलओएस में सक्रिय था।