कोंडागांव: जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यालयीन समय में होगी उपस्थिति, अवहेलना पर होगी कड़ी कार्रवाई- कलेक्टर
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन करे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 10:00 बजे कार्यालय में उपस्थित रहे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी निर्देशित करें।