कोंडागांव: जिला अस्पताल के अपशिष्ट संधारण केंद्र में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू, नहीं हुई जनहानि
कोंडागांव जिला अस्पताल परिसर स्थित अपशिष्ट संधारण केंद्र में आज सुबह 10:00 बजे अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई हैं पर जिला अस्पताल से महज 100 M