पौड़ी में कानून-व्यवस्था पर सवाल, एक सप्ताह में युवाओं की फिर भिड़ंत।
जिला मुख्यालय पौड़ी में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह में शहर में युवाओं के आपस में भिड़ने की चार से पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं लात-घूंसे चले तो कहीं युवाओं ने खुलेआम हंगामा किया। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई घटनाएं ऐसे स्थानों पर हुईं, जहां पुलिस की दिन-रात आवाजाही रहती है और आला अधिकारियों का भी नियमित आना-जाना होता है।