देर रात दो गुटों में विवाद, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री का वाहन क्षतिग्रस्त।
पौड़ी। सर्किट हाउस मोहल्ले में देर रात दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री के वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। घटना के बाद शहर की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या पौड़ी शहर में रात के समय पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं हो रही है, या फिर युवाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे? खास बात यह है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक कब पहुंचती है और इस घटना में शामिल हुड़दंगियों पर कब तक कार्रवाई होती है।
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2026