पौड़ी के शगुन ज्वेलर्स में कैरेटोमीटर से चंद मिनटों में होगी सोने की शुद्धता की जांच।
पौड़ी। अब सोने के आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उसकी शुद्धता जांचना बेहद आसान हो गया है। शगुन ज्वेलर्स की ओर से कैरेटोमीटर मशीन उपलब्ध कराई गई है, जो कुछ ही मिनटों में सोने, चांदी और अन्य मिश्र धातुओं का प्रतिशत बताने में मदद करती है। इस मशीन के जरिए ग्राहक अपने आभूषण में सोने की मात्रा के साथ उसमें मौजूद अन्य धातुओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को आभूषण की शुद्धता को लेकर पारदर्शिता मिलेगी और वे जांच के बाद ही खरीदारी का निर्णय ले सकेंगे।
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2026