पौड़ी में ढोल-नगाड़ों के साथ श्री गणेश जी की मूर्ति को किया गया स्थापित , 24 सितंबर को होगा देवप्रयाग में विसर्जन।
ब्रेकिंग— देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम के बीच आज लोअर बाजार स्थित गणेश चौथ हॉल में ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना कर श्री गणेश चौथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होगी। 24 सितंबर को देवप्रयाग में मूर्ति विसर्जन से पहले लोअर बाजार से भव्य शोभायात्रा और झांकी निकाली गई।