सेंधवा में श्वेतांबर मूर्ति पूजक जैन संघ द्वारा पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन भक्तांबर पूजा, बारसासूत्र वाचन और चैत्य परिपाटी का आयोजन भक्तिभाव से किया गया। शाम को समाजजनों ने वर्षभर की भूलों के लिए क्षमा याचना की। मीडिया प्रभारी नीलेश जैन के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे भगवान महावीर स्वामी के पारने की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। इसके बाद जैन आराधना भवन में सिद्धि तप व उपवास करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #JainSamaj #ParyushanParv #SendhwaUpdates