गणेश चतुर्थी पर सेंधवा पहुंचे नर्मदा संत श्रीदादा गुरु ने नगर वन में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत नीम, वट व पीपल के पौधे रोपकर त्रिवेणी का पौधारोपण किया। उन्होंने नगर वन का नाम सनातन धर्म से जोड़ते हुए 'सनातन वन' रखा। दादा गुरु ने हर व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पानसेमल विधायक श्याम वर्डे, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु मौजूद रहे। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #DadaGuru #EkPedMaaKeNaam #BarwaniNews