सेंधवा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता सुश्री उषा ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस दौरान मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, दीपोत्सव, जनसंपर्क और समाज सेवा की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #SendhwaNews #UshaThakur #BJPBarwani #BarwaniNews