बड़वानी में दिगंबर जैन समाज का पर्वराज पर्यूषण 16 से 25 सितंबर तक भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। यह महापर्व उत्तम क्षमा से लेकर ब्रह्मचर्य तक के 10 धर्मों पर आधारित है। इस वर्ष चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञ मति जी माताजी संघ के सानिध्य में प्रतिदिन अभिषेक, पूजन, प्रवचन, धर्म क्लास और शाम को आरती आयोजित होगी। 25 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी पर भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा और नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #JainSamajBarwani #ParyushanParv #BarwaniUpdates