अमरोहा: अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव ने रजबपुर थाना प्रभारी विकास शेरावत को हटाकर भेजा लाइन
Amroha, Amroha | Sep 7, 2026 अमरोहा। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने रजबपुर थाना प्रभारी विकास शेरावत को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। एसपी के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। विकास शेरावत रजबपुर थाने के प्रभारी के रूप में तैनात थे। एसपी लखन सिंह यादव ने प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया।