अमरोहा के गुलड़िया गांव में पूर्व में हुई सुधांशु प्रजापति की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने वीडियो जारी कर लोगों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
परिजनों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और माहौल खराब करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले में कानून अपना काम कर रहा है और सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
परिजनों की इस अपील के बाद क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया है। #amrohanews
Amroha, Amroha | Sep 3, 2026