अमरोहा। युवती के फोन नंबर ब्लॉक करने से नाराज एक युवक ने फिल्म शोले के धर्मेंद्र की तरह पानी की टंकी पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया।