सोशल मीडिया पर वायरल यह हार्ट-टचिंग वीडियो लाहौर का बताया जा रहा है, जिसमें एक बच्चा अपने पिता से अलग होने के डर से फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा है। बच्चा पिता के साथ रहना चाहता है, लेकिन उसकी मां उसे अपने साथ ले जाती है।
माता-पिता के बीच रिश्ते खत्म हो सकते हैं, लेकिन बच्चे के लिए मां और पिता दोनों ही जरूरी होते हैं।
चाहे भारत हो या पाकिस्तान, ऐसे मामलों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उस मासूम की इच्छा और भावनाओं को कितनी अहमियत मिलती है?
माता-पिता के विवाद का फैसला अदालत करती है, लेकिन उस फैसले का सबसे गहरा असर अक्सर उस बच्चे पर पड़ता है, जिसने कोई गलती ही नहीं की।
क्या ऐसे मामलों में बच्चों की इच्छा को भी गंभीरता से नहीं सुना जाना चाहिए? 💔
Amroha, Amroha | Sep 1, 2026