जन अभियान परिषद् उपाध्यक्ष श्री नागर ने आजीविका प्रशिक्षण केंद्र का किया अवलोकन
जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने गुरूवार को आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र आगर-मालवा का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण एवं आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया और उनके संचालन की प्रक्रिया की जानकारी भी ली।
इस प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न रोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से समूह की महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। श्री नागर ने केंद्र में संचालित पशुपालन प्रशिक्षण के प्रतिभागियों से संवाद किया और प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के अनुभव, पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों तथा आजीविका के अवसरों की जानकारी भी ली।
उन्होंने केंद्र परिसर में विकसित वर्मीपिट एवं पोषण वाटिका का अवलोकन किया। साथ ही टेक होम राशन पैकेजिंग गतिविधि की कार्यप्रणाली को भी समझा। यह जानकारी एनआरएलएम के संजीव सक्सेना नी दी है।
#agarmalwa
#आगरमालवा