Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

News in Agar

संपूर्ण प्रशासनिक टीम ने अपनी पूरी क्षमता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है – श्रीमती प्रीति यादव

हम सब मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे – डॉ. शेर सिंह मीना

नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

आगर-मालवा, 27 जुलाई 2026/ आगर जिले से स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना का सोमवार को राजस्व एवं पुलिस परिवार द्वारा आयोजित समारोह में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा राजस्व एवं पुलिस परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रीमती प्रीति यादव को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि टीम आगर ने हमेशा समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। इसी का परिणाम है कि जिले ने पिछले 10 माह में विभिन्न विभागों के प्रदर्शन मानकों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगर नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना को भी पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए जिले के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देगी।
नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और समन्वय से आगर-मालवा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने श्रीमती प्रीति यादव की संवेदनशील कार्यशैली, पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर संवाद तथा उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की। उन्होंने नवागत कलेक्टर डॉ. मीना को भी पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयत ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने श्रीमती प्रीति यादव की संवेदनशीलता, सरलता, सहजता एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।

#agarmalwa 
#आगरमालवा 
@topfans

------------------------------------------------------
📢 आगर-मालवा की हर सरकारी अपडेट सबसे पहले पाएं!
जिला जनसंपर्क कार्यालय, आगर-मालवा का आधिकारिक WhatsApp चैनल अभी फॉलो करें।
👉 https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

संपूर्ण प्रशासनिक टीम ने अपनी पूरी क्षमता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है – श्रीमती प्रीति यादव हम सब मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे – डॉ. शेर सिंह मीना नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन आगर-मालवा, 27 जुलाई 2026/ आगर जिले से स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना का सोमवार को राजस्व एवं पुलिस परिवार द्वारा आयोजित समारोह में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा राजस्व एवं पुलिस परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रीमती प्रीति यादव को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि टीम आगर ने हमेशा समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। इसी का परिणाम है कि जिले ने पिछले 10 माह में विभिन्न विभागों के प्रदर्शन मानकों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगर नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना को भी पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए जिले के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देगी। नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और समन्वय से आगर-मालवा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने श्रीमती प्रीति यादव की संवेदनशील कार्यशैली, पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर संवाद तथा उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की। उन्होंने नवागत कलेक्टर डॉ. मीना को भी पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयत ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने श्रीमती प्रीति यादव की संवेदनशीलता, सरलता, सहजता एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। #agarmalwa #आगरमालवा @topfans ------------------------------------------------------ 📢 आगर-मालवा की हर सरकारी अपडेट सबसे पहले पाएं! जिला जनसंपर्क कार्यालय, आगर-मालवा का आधिकारिक WhatsApp चैनल अभी फॉलो करें। 👉 https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने संभाला पदभार

आगर मालवा। जिले के नवागत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। स्थानांतरित कलेक्टर प्रीति यादव ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर प्रीति यादव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, एसडीएम मिलिंद ढोके तथा जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी ने डॉ. मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद प्रीति यादव ने नवागत कलेक्टर का जिले के अधिकारियों से परिचय कराया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रीति यादव का स्थानांतरण मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर किया गया है। वहीं, नगर पालिका निगम सतना के आयुक्त पद से स्थानांतरित होकर डॉ. शेर सिंह मीना को आगर मालवा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। डॉ. मीना वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।

नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने संभाला पदभार आगर मालवा। जिले के नवागत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। स्थानांतरित कलेक्टर प्रीति यादव ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर प्रीति यादव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, एसडीएम मिलिंद ढोके तथा जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी ने डॉ. मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद प्रीति यादव ने नवागत कलेक्टर का जिले के अधिकारियों से परिचय कराया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रीति यादव का स्थानांतरण मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर किया गया है। वहीं, नगर पालिका निगम सतना के आयुक्त पद से स्थानांतरित होकर डॉ. शेर सिंह मीना को आगर मालवा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। डॉ. मीना वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।

Agar, Agar Malwa | Jul 27, 2026

उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण हादसा | ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 6 घायल
#agarlive #ujjain #accident

उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण हादसा | ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 6 घायल #agarlive #ujjain #accident

Agar, Agar Malwa | Jul 26, 2026

श्री नंदन नीलेकानी के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों के तहत उच्च शक्तिशाली टास्क फोर्स बनाया गया। 📝#narendramodi  #primeminister #paperleak

श्री नंदन नीलेकानी के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों के तहत उच्च शक्तिशाली टास्क फोर्स बनाया गया। 📝#narendramodi #primeminister #paperleak

Agar, Agar Malwa | Jul 26, 2026

श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन का विरोध तेज | प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन | Agar Malwa News
#agarmalwanews #protest #nagarsinghchouhan #latestnews

श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन का विरोध तेज | प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन | Agar Malwa News #agarmalwanews #protest #nagarsinghchouhan #latestnews

Agar, Agar Malwa | Jul 26, 2026

#सफलता_की_कहानी 

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिला संबल,

 आगर-मालवा के संदीप पाटीदार ने शुरू किया कृषि सेवा केन्द्र

   आगर-मालवा,26जुलाई2026/ जिले की नलखेड़ा तहसील के ग्राम भैंसौदा, निवासी श्री संदीप पाटीदार, उम्र 33 वर्ष ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर अपना कृषि सेवा केन्द्र स्थापित किया है। पूंजी और संसाधनों की कमी के कारण वे अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे थे। 

श्री पाटीदार को जब इस योजना की जानकारी मिली तो, उन्होंने ‘माँ उमिया कृषि सेवा केन्द्र’ के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। केनरा बैंक नलखेड़ा द्वारा ऋण प्रकरण स्वीकृत कर 2.00 लाख रुपये की  राशि प्रदान की, इससे उन्होंने कृषि सेवा केन्द्र प्रारंभ किया, जिसमें वर्तमान में 02 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

संदीप पाटीदार ने बताया कि इस योजना के सहयोग से वे आत्मनिर्भर बने हैं, और अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रहे हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  का आभार व्यक्त किया है।
CM Madhya Pradesh 
Department of MSME, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#agarmalwa 
#आगरमालवा

#सफलता_की_कहानी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिला संबल, आगर-मालवा के संदीप पाटीदार ने शुरू किया कृषि सेवा केन्द्र आगर-मालवा,26जुलाई2026/ जिले की नलखेड़ा तहसील के ग्राम भैंसौदा, निवासी श्री संदीप पाटीदार, उम्र 33 वर्ष ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर अपना कृषि सेवा केन्द्र स्थापित किया है। पूंजी और संसाधनों की कमी के कारण वे अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे थे। श्री पाटीदार को जब इस योजना की जानकारी मिली तो, उन्होंने ‘माँ उमिया कृषि सेवा केन्द्र’ के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। केनरा बैंक नलखेड़ा द्वारा ऋण प्रकरण स्वीकृत कर 2.00 लाख रुपये की राशि प्रदान की, इससे उन्होंने कृषि सेवा केन्द्र प्रारंभ किया, जिसमें वर्तमान में 02 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। संदीप पाटीदार ने बताया कि इस योजना के सहयोग से वे आत्मनिर्भर बने हैं, और अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रहे हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। CM Madhya Pradesh Department of MSME, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

*||  #सुदवास  बन रहा है 'दोना निर्माण क्लस्टर' ||*

दोना निर्माण से समूह महिलाएं बन रही हैं "लखपति दीदी"

#आगर 25 जुलाई 2026 ,ज़िले के ग्राम सुदवास में आजीविका  समूहों से जुड़ी महिलाएं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में दोना-पत्तल निर्माण से अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। ग्राम में 30 से अधिक दोना पत्तल निर्माण इकाई संचालित है।

शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने ग्राम सुदवास का भ्रमण कर महिलाओं द्वारा संचालित दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि का अवलोकन किया।

ग्राम में संचालित इस गतिविधि से महिलाओं को कृषि कार्य के साथ अतिरिक्त एवं नियमित आय का अवसर मिला है।
 ग्राम में 13 स्व-सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे जुड़े 30 परिवार दोना-पत्तल निर्माण कार्य में संलग्न हैं।  

गतिविधि के माध्यम से परिवारों की प्रतिदिन की आय सुनिश्चित हुई है।। साथ ही महिलाओं की अतिरिक्त आय में वृद्धि हुई है और कई महिलाएं ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल हुई हैं।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी ने समूह की महिलाओं से गतिविधि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को उत्पादों के बेहतर मार्केट लिंकेज तथा गतिविधि के विस्तार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती शोभा बाई ने बताया कि दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि से उन्हें प्रतिदिन लगभग ₹500 की आय हो रही है। इस कार्य में परिवार के सदस्य भी सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के साथ इस अतिरिक्त गतिविधि से परिवार की नियमित आय सुनिश्चित हुई है और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है. जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी  ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे दोना-पत्तल निर्माण कार्य की सराहना करते हुए गतिविधि को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बाजार से बेहतर जुड़ाव के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner

*|| #सुदवास बन रहा है 'दोना निर्माण क्लस्टर' ||* दोना निर्माण से समूह महिलाएं बन रही हैं "लखपति दीदी" #आगर 25 जुलाई 2026 ,ज़िले के ग्राम सुदवास में आजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में दोना-पत्तल निर्माण से अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। ग्राम में 30 से अधिक दोना पत्तल निर्माण इकाई संचालित है। शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने ग्राम सुदवास का भ्रमण कर महिलाओं द्वारा संचालित दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि का अवलोकन किया। ग्राम में संचालित इस गतिविधि से महिलाओं को कृषि कार्य के साथ अतिरिक्त एवं नियमित आय का अवसर मिला है। ग्राम में 13 स्व-सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे जुड़े 30 परिवार दोना-पत्तल निर्माण कार्य में संलग्न हैं। गतिविधि के माध्यम से परिवारों की प्रतिदिन की आय सुनिश्चित हुई है।। साथ ही महिलाओं की अतिरिक्त आय में वृद्धि हुई है और कई महिलाएं ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल हुई हैं। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी ने समूह की महिलाओं से गतिविधि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को उत्पादों के बेहतर मार्केट लिंकेज तथा गतिविधि के विस्तार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती शोभा बाई ने बताया कि दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि से उन्हें प्रतिदिन लगभग ₹500 की आय हो रही है। इस कार्य में परिवार के सदस्य भी सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के साथ इस अतिरिक्त गतिविधि से परिवार की नियमित आय सुनिश्चित हुई है और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है. जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे दोना-पत्तल निर्माण कार्य की सराहना करते हुए गतिविधि को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बाजार से बेहतर जुड़ाव के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

औषधि प्रशासन विभाग ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण 
दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें 

आगर 25 जुलाई2026  कलेक्टर  श्रीमती प्रीति यादव तथा नियंत्रक  खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के निर्देशानुसार  आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील के मोड़ी एवं सुसनेर मै औषधि निरीक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया  जिसमें मोड़ी में एक मेडिकल स्टोर  बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल संचालित पाया गया एवं अन्य मेडिकल स्टोर मैं कुछ अन्य अनियमिताएं  पाई गईं ।औचक निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर  ताला बंद कर ,मेडिकल स्टोर संचालक चले गए ।

ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रोशनी धुर्वे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अनियमिताओं के लिए उक्त मेडिकल स्टोर पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के  तहत  कार्यवाही जी जायेगी,। निरीक्षण में दवाई के सैंपल भी लिये गये है जिसे राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा जायेगा यदि जांच मैं दवाई अवमानक पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत  कार्यवाही जी जाएगी।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Agarmalwa

औषधि प्रशासन विभाग ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें आगर 25 जुलाई2026 कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के निर्देशानुसार आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील के मोड़ी एवं सुसनेर मै औषधि निरीक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया जिसमें मोड़ी में एक मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल संचालित पाया गया एवं अन्य मेडिकल स्टोर मैं कुछ अन्य अनियमिताएं पाई गईं ।औचक निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर ताला बंद कर ,मेडिकल स्टोर संचालक चले गए । ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रोशनी धुर्वे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अनियमिताओं के लिए उक्त मेडिकल स्टोर पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कार्यवाही जी जायेगी,। निरीक्षण में दवाई के सैंपल भी लिये गये है जिसे राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा जायेगा यदि जांच मैं दवाई अवमानक पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत कार्यवाही जी जाएगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Agarmalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

प्रभारी मंत्री एवं विधायक छात्र-छात्राओं के साथ बस में सवार होकर पहुंचे सांदीपनि विद्यालय

 आगर मालवा,25 जुलाई 2026/ प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, शनिवार को सर्किट हाउस आगर से विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सांदीपनि विद्यालय की बस में सवार होकर सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में पहुंचे।
 प्रभारी मंत्री ने स्कूल बस में सवार विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें अच्छी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थी श्री विजय कुशवाहा से बस में आत्मीय संवाद किया और छात्र विजय कुशवाहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।
CM Madhya Pradesh 
Nagarsingh Chouhan 
Jansampark Madhya Pradesh 
Schedule Caste  Welfare Department,  Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner 
#agarmalwa

प्रभारी मंत्री एवं विधायक छात्र-छात्राओं के साथ बस में सवार होकर पहुंचे सांदीपनि विद्यालय आगर मालवा,25 जुलाई 2026/ प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, शनिवार को सर्किट हाउस आगर से विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सांदीपनि विद्यालय की बस में सवार होकर सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने स्कूल बस में सवार विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें अच्छी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थी श्री विजय कुशवाहा से बस में आत्मीय संवाद किया और छात्र विजय कुशवाहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। CM Madhya Pradesh Nagarsingh Chouhan Jansampark Madhya Pradesh Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh Ujjain Commissioner #agarmalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026