लोक-केंद्रित प्रशासन और सेवाभाव के साथ मिशन कर्मयोगी का प्रशिक्षण संपन्न
संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीणा के निर्देशन में आयुष विभाग आगर मालवा के अधीनस्थ संचालित समस्त आयुष औषधालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष विंग एवं जिला कार्यालय में पदस्थ समस्त अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन करवाया गया।
प्रशिक्षण डॉ. प्रमोद तिवारी, प्रभारी जिला आयुष अधिकारी जिला आगर मालवा की अध्यक्षता में पी.पी.टी. के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें लोकसेवकों को लोक-केंद्रित प्रशासन से जोड़ने तथा लोक सेवाओं में सेवाभाव विकसित करने का उद्देश्य रखा गया। उक्त प्रशिक्षण में डॉ. पंकज राठौर मास्टर ट्रेनर एवं डॉ. सुनील परमार सहायक मास्टर ट्रेनर थे।
प्रशिक्षण जिला संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय जिला आगर मालवा के ई-दक्ष केंद्र पर आयोजित हुआ, जिसमें श्री रजनीश स्वर्णकार एवं श्री राहुल प्रजापति ने भी मास्टर ट्रेनर के रूप में आयुष विभाग के कुल 36 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने में अपनी भूमिका निभाई।
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026