Public App Logo
Profile Picture

PRO JS AGAR-MALWA

@projsagar_malwa
700Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान | <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>
PMFME योजना से बदली आगर के युवा उद्यमी मोहम्मद वसीम की किस्मत!
✅ ₹5.81 लाख का शासकीय अनुदान
✅ बेकरी यूनिट से हर माह ₹20 हजार का शुद्ध लाभ
✅ 8 से 10 लोगों को रोजगार
PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmfme nis:value=PMFME nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

   दूल्याखेड़ी के प्रगतिशील किसान बने मिसाल,

 पपीता की उन्नत खेती से बालू सिह कमा रहे 6 लाख का मुनाफा

आगर-मालवा जिले के ग्राम दूल्याखेड़ी  के प्रगतिशील किसान श्री बालू सिंह पिता श्री नारायण सिंह ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में परम्परागत खेती से हटकर उन्नत उद्यानिकी फसल अपनाकर सफलता की नई कहानी लिखी है। श्री बालू सिंह ने एक एकड़ भूमि में ताइवान रेड लेडी 786 किस्म के पपीते की खेती प्रारंभ की है। उनके खेत में कुल 625 पौधे लगे हैं, जिस पर लगभग एक लाख 30 हजार रुपये की लागत आई है। प्रत्येक पौधे से 70 से 80 किलोग्राम गुणवत्तायुक्त पपीते का उत्पादन  हो रहा है।

वर्तमान में बाजार में पपीते की बंपर मांग होने से अच्छी गुणवत्ता के पपीते का भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इससे सभी खर्च निकालकर श्री बालू सिंह को एक एकड़ से लगभग 6 लाख रुपये तक की शुद्ध आमदनी प्राप्त हो रही है।

किसान श्री बालू सिंह ने उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है, जिससे उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हुई है। उनकी यह सफलता जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है तथा जिले में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

 PMFME योजना ने बदली आगर के युवा उद्यमी की किस्मत,

मोहम्मद वसीम अपनी बेकरी यूनिट में 10 लोगों को दे रहे हैं रोजगार,

 हर माह कमा रहे हैं 20 हजार रुपए का शुद्ध लाभ

आगर-मालवा जिले के निवासी श्री मोहम्मद वसीम ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ लेकर लघु उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता की मिसाल कायम की है। श्री वसीम पूर्व में एक छोटी बेकरी यूनिट का संचालित करते थे, जिसे विस्तार देने के लिए उन्हें पूंजी की आवश्यकता थी। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं डीआरपी के मार्गदर्शन में उन्होंने PMFME योजना के तहत आवेदन किया।

योजना के तहत श्री वसीम को कुल 16 लाख 82 हजार 680 रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिसमें 5 लाख 81 हजार रुपये का उन्हें अनुदान शासन से मिला। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने अपनी यूनिट में आधुनिक मशीनरी स्थापित कर उत्पादन क्षमता बढ़ाई। वर्तमान में उनकी यूनिट का टर्नओवर अच्छा हो गया है।वे प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ कर  रहा है।

मोहम्मद वसीम अपनी इस बेकरी यूनिट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर 8 से 10 लोगों को प्रतिदिन नियमित रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं । श्री वसीम ने अपनी इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग का आभार व्यक्त किया है।
PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
Video 4
Video 5
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 

 पॉलीटेक्निक कॉलेज में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम संपन्न, 

युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के  तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज  में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आगर विधायक श्री मधु गहलोत ने की ।
इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग श्री भानु प्रताप राणा, पॉलीटेक्निक  प्राचार्य डॉ. हितेन्द्र तोमर, श्री बैजनाथ औद्योगिक संघ के अध्यक्ष श्री विजय खमोरा, उद्योगपति, स्टार्टअप इंडिया के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भावी उद्यमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना तथा शासन की विभिन्न औद्योगिक एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा है। इस दौरान विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, शासकीय योजनाओं, ऋण एवं वित्तीय सहायता, स्टार्टअप से जुड़े अवसरों तथा उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

महाप्रबंधक श्री भानु प्रताप राणा ने युवाओं से नौकरी तलाशने के साथ-साथ नौकरी देने वाला बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले में स्थानीय संसाधनों एवं उपलब्ध अवसरों के आधार पर नए उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं तथा विभाग द्वारा हरसंभव मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जावेगा। स्टार्टअप इंडिया के प्रतिनिधियों एवं उद्योगपतियों ने भी अपने अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित किया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया ।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Agar Malwa 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
सोयतकलां में युवा संगम रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत् कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में  शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां में शुक्रवार को युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बी.के. सोलंकी, करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. हर्षवर्धन राठौर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। रोजगार मेले में कुल 150 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, इनमें से 95 बेरोजगार युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन किया गया। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत् 40 एवं  प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना में 10 आवेदकों ने पंजीयन कराया। 
विभिन्‍न विभागों द्वारा संचालित स्‍व-रोजगार योजनाओं में 157 हितग्राहियों को कुल 285 लाख रुपये की ऋण राशि वितरित की गई।  मेले में लगभग 150 विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। 
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री संजीव कुमार पाटिल, पंजीयन समिति के सदस्य श्री गंगाराम खन्ना, श्री धीरज कुमार शर्मा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद दांगी, सुश्री बरखा सेन सहित प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Information Technology, Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=रोजगारमेला nis:value=रोजगारमेला nis:enabled=true nis:link/>
न.पा. आगर में लोक उपयोगी लोक अदालत के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर सम्‍पन्‍न 

 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री डी.एस. चौहान के निर्देशन में एवं 
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अश्विनी सिंह के मार्गदर्शन में नगर पालिका आगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया ने उपस्थितजनों को लोक उपयोगी लोक अदालत, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण तथा विशाखा कमेटी के संबंध में जानकारी देते हुए कि जानकारी नगरपालिका के कर्मचारीगणों को देने का उददेश्य यह है कि वह अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। लोक अदालत के साथ अपने प्रकरणों का निराकरण लोक उपयोगी लोक अदालत के माध्यम से भी शीघ्र करवाया जा सकता है। श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया ने सक्षिप्त में कानून संबंधित विविध प्रावधानों से उपस्थिति जनों को अवगत कराया।
  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह ने विधिक सहायता, सलाह विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्राणाली तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों से अवगत कराया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
प्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव लेकर आया हॅू -मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव 

आगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना शुरू हो रही है, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

पशुपालन, किसानों की आय बढ़ाने का महत्‍वपूर्ण साधन है

मुख्‍यमंत्री ने आगर के बलराम कृषि महोत्‍सव में किसानों से किया सीधा संवाद 

 मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले से वीडियों कन्‍फ्रेसिंग से आगर के नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित बलराम कृषि महोत्‍सव में सहभागिता करते हुए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्‍होंने कृषक कल्‍याण वर्ष के तहत् आयोजित कार्यक्रमों में किसानों से कृषि गतिविधियों, शासन की किसान हितैषी योजनाओं से मिल रहे लाभ, कृषि के क्षेत्र में नवाचार तथा किसानों की आवश्‍यकताओं के संबंध में संवाद किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं गुरूवार को ही प्रदेश के लिये निवेशकों से 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव लेकर आया हॅू।  आगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना शुरू हो रही है, इसमें 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का महत्‍वपूर्ण साधन है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आगर-मालवा जिले के लालूखेड़ी में आलू प्रसंस्‍करण का  200 करोड़ का उद्योग स्‍थापित हो रहा है, लालूखेड़ी के साथ ही अब आगर-मालवा जिले के किसान आलू उगाऐंगे।
इस अवसर पर अपेक्‍स बैंक के प्रशासक श्री महेन्‍द्र सिंह यादव, प्रदेश किसान मोर्चा अध्‍यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद श्री रोड़मल नागर,  प्रदेश प्रभारी श्री कपिल यारदे, विधायक श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मुन्‍नाबाई-भेरूसिंह चौहान, जिलाध्‍यक्ष श्री ओम मालवीय, वरिष्‍ठ किसान नेता श्री दिनेश परमार, श्री रामनारायण तेजरा, श्री डूंगरसिंह सिसौदिया, श्री हरिनारायण यादव, श्री बाबूलाल यादव, श्री कप्‍तान सिंह यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
मुख्‍यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्‍सव को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कहा कि आगर एवं सुसनेर का संतरा देश भर में भेजा जा रहा है। आगर जिले के संतरे ने नागपुर को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्‍होंने कहा कि जिले के पशुपालक गौपालन के लिये भी विशेष रूप से जाने जाते है। जैविक दूध प्रदेश में कही मिलता है तो आगर में ही मिलता है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश का दूध उत्‍पादन भी बढ़ेगा, सांची का दुग्‍ध ब्राण्‍ड भी बढ़ रहा है। सांची के दुग्‍ध ब्राण्‍ड को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि  आगर जिला सौर उर्जा एवं विण्‍ड एनर्जी के लिये भी अपनी अलग पहचान रखता है। प्रदेश में पर्याप्‍त बिजली, सिंचाई के लिये पानी उपलब्‍ध है और पांच लाख किलोमीटर की सड़को का जाल भी है। उन्‍होंने ने कहा कि 2027 तक गेहूं  2700 से के भाव में खरीदेंगे। 
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आगर जिला गौ-सेवा के लिये भी विशेष पहचान रखता है। गौ-अभयराण्‍य सालरिया एवं जिले की अन्‍य गौशालाओं में 20 हजार से अधिक गौवंश की समुचित देखभाल की जा रही है। सरकार प्रति गौवंश 40 रूपए प्रतिदिन के मान से गौवंश की देखभाल के लिये गौशालाओं को राशि प्रदान कर रही है।  
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौपालन पुरस्‍कार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि गौपालन को बढ़ावा देने के लिये गौपालन पुरस्‍कार योजना के तहत् अच्‍छे पशुपालकों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रत्‍येक विकास खण्‍ड से प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले पशुपालक को एक लाख रूपए, द्वितीय पुरस्‍कार के लिये 50 हजार एवं तृतीय पुरस्‍कार के रूप में 25 हजार रूपए की राशि पशुपालक को प्रदान की जाएगी। 
इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बिनायगा बड़ौद के प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसान श्री राधेश्‍याम परिहार, आखाखेड़ी तनोडिया के प्राकृतिक अरहर खेती करने वाले किसान रोहित शर्मा एवं अन्‍य उपस्थित प्रगतिशील कृषकों से वर्चुअली संवाद कर उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक, जैविक एवं उन्‍नत कृषि के बारे में जानकारी ली तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा कर सराहना की। 
कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए सांसद श्री रोड़मल नागर ने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  खेती को उद्यम बनाकर किसानों के लिये लाभ का धन्‍धा बना दिया है।  आज उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने के बाद भी किसान पुत्र कृषि की ओर आकर्षित हो रहे है। 
कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि सोयाबीन की मंडी में बंपर आवक के साथ ही सोयाबीन का अच्‍छा भाव भी किसानों को मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव रोजाना किसानों से संवाद कर रहे है। अब तक  44 जिलों में बलराम कृषि महोत्‍सव आयोजित किये जा चुकें है। 
अपेक्‍स बैंक के प्रशासक श्री महेन्‍द्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन की शुरूआत ' जय जवान- जय किसान', जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान' के  नारे से करते हुए कहा कि प्रदेश में बलराम कृषि महोत्‍सव के माध्‍यम से किसानों, किसान पुत्र-पुत्रियों और बेटियों का सम्‍मान किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नई सुगम परिवहन योजना प्रारंभ कर ग्रामीणों और किसानों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्‍ध करवाई है। ई-टोकन के माध्‍यम से प्रदेश भर में किसानों को पर्याप्‍त उर्वरक मिल रहा है। किसान कल्‍याण वर्ष में किसानों के लिये अनेकों किसान हितैषी निर्णय लिये गए है, योजनाएं प्रांरभ की गई है। 
कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए विधायक श्री मधु गेहलोत ने मुख्‍यमंत्री से आग्रह किया कि आगर जिला कृषि एवं किसानों का जिला है, इस साल वर्षा कम हुई है, उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जी से जिलों को सुखाग्रस्‍त घोषित करने और किसानों को किसान सम्‍मान निधि दिलाने का आग्रह भी किया। विधायक ने कहा कि सरकार ने आहू डेम देकर 25 गांवों को सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध करवाई है। हड़ाई, सियाखेड़ी एवं भीमपुरा, जलाशय, के लिये भी मुख्‍यमंत्री जी को धन्‍यवाद ज्ञापित किया। 
प्रगतिशील किसानों, मेधावी विद्यार्थियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्‍मान
कार्यक्रम मे मंचासीन अतिथियों ने उत्‍कृष्‍ट एवं प्रगतिशल किसानों, किसान परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं और भूतपूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। 
कार्यक्रम को श्री कपिल यारदे, श्री कप्‍तान सिंह यादव ने भी सम्‍बोधित किया। जिलाध्‍यक्ष श्री ओम मालवीय ने स्‍वागत् उद्बोधन प्रस्‍तुत किया। प्रारंभ में एसडीएम श्री कमल मंडलोई, उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, उप संचालक आत्‍मा श्री पीयूष सोलंकी ने मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्‍प गुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत् किया। मंचासीन अतिथियों एवं कलेक्‍टर-एसपी ने कार्यक्रम स्‍थल पर विभिन्‍न विभागों द्वारा लगाई गई, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य विभाग एवं आधुनिक कृषि यंत्रों सहित अन्‍य विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। 
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर बलराम कृषि महोत्‍सव का शुभारंभ किया। सांस्‍कृतिक कलाकारों के दल ने रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये। अंत में उप संचालक कृषि श्री पाठक ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लालजीराम मालवीय, श्रीमती रेखा रत्‍नाकर,  श्री मुरलीधर पाटीदार, श्री बद्रीलाल सोनी,  श्री दिलीप सकलेचा, श्री चिन्‍तामण राठौर, श्री गोविन्‍द सिंह बरखेड़ी, श्री मयंक राजपूत, श्री उदय सिंह यादव, श्री कपिल सिंह यादव, श्री सूरज सिंह परिहार, श्री करणसिंह यादव, श्री भेरूसिंह चौहान सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, किसान नेता, पत्रकारगण, अधिकारी-कर्मचारी, एवं बड़ी संख्‍या में जिले के पुरूष एवं महिला किसान उपस्थित थे। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
Video 10
Video 11
Video 12
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आगर में “सशक्त वाहिनी” कार्यक्रम हुआ प्रारंम्‍भ

 कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत “सशक्त वाहिनी” कार्यक्रम नेहरू कॉलेज, आगर में आयोजित किया गया।
जिले की बालिकाओं को शैक्षणिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें पुलिस सेवा में जाने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सशक्त वाहिनी कार्यक्रम के तहत लगभग 100 बालिकाओं को शैक्षणिक एवं फिजिकल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक दक्षता के लिए भी नियमित अभ्यास कराया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कम्‍पनी कमाण्‍डर श्रीमती कविता सोलंकी, ने बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही पुलिस सेवा में अपने अनुभव साझा किए तथा पुलिस भर्ती की तैयारी एवं लक्ष्य प्राप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने बालिकाओं से कहा कि वे सशक्त वाहिनी के माध्यम से अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, नियमित अभ्यास करें तथा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ें। नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.पी. चतुर्वेदी ने भी बालिकाओं को शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत का पुरस्कार वितरण एवं जोश कार्यक्रम का शुभारंभ
जिले की 76 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत गुरुवार  को टी.बी. मुक्त भारत अभियान  JOSH  Joint Squad For Health टी.बी. मुक्त भारत टीम के शुभारंभ एवं जिले की 76 ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त होने के उपलक्ष्य में सम्मानित करने हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम  आयोजित  में किया गया।
    जिला पंचायत अगर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहरवाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. नरेन्द्रसिंह परिहार, टीबी मुक्त भारत की स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूली छात्राएं एव एन.सी.सी. कैडेट भी उपस्थित थे।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh\
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्‍प अभियान के तहत् आगर में निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली 
21 दिव्‍यांगजनों को नि:शुल्‍क उपकरण वितरित 
               
कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, द्वारा सेवा संकल्प अभियान (सेवा मेरा योगदान) एवं मद्य निषेध सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2026) के तहत जिला स्तरीय नशा मुक्ति रैली, शपथ ग्रहण एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम गुरूवार को आयोजित किया गया । 
         इस अवसर पर नशा मुक्ति रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरू सिंह चौहान, श्रीमती मीना स्वर्णकार, एडिशनल एस.पी. श्री रविन्द्र बोयत, एस.डी.एम. आगर श्री कमल मंडलोई, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री मिलिंद ढोके ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली गांधी उपवन से पेट्रोल पम्प होते हुए झण्डा चौक होकर छावनी नाका, नवीन सामुदायिक भवन, कंपनी गार्डन, आगर पर रैली का समापन हुआ।  रैली में बड़ी संख्या में स्‍कूली छात्र-छात्राओं ने  "नशा मुक्त हो आगर मालवा, नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश" के नारे लगाकर आमजनों को जागरूक किया। अतिथियों ने  सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। 
इस मौके पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने 21 दिव्यांगजनों को अलग-अलग प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किये। इनमें आगर के श्री अशोक कुमार को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसिकल सहित 10 अन्य हितग्राहियों को ट्रायसिकल, 07 अंधत्‍व छड़ी, व्हील चेयर, रोलेटर आदि उपकरण वितरित किये गए। 
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक न्‍याय विभाग एवं दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र का स्‍टॉफ उपस्थित था। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्‍टर ने बलराम कृषि महोत्‍सव तैयारियों का लिया जायजा
नई कृषि उपज मंडी आगर का निरीक्षण कर सोयाबीन नीलामी प्रक्रिया का किया अवलोकन, किसानों से हुए रूबरू 
    कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना ने गुरूवार को नई कृषि उपज मंडी आगर में 09 अक्‍टूबर को आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्‍सव की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी आवश्‍यक तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने मंच निर्माण, किसानों के बैठने की व्‍यवस्‍था,  पार्किंग व्‍यवस्‍था, पेयजल व्‍यवस्‍था सहित अन्‍य आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी उप संचालक कृषि को दिए। 
 इस अवसर पर कलेक्‍टर आकस्मिक रूप से कृषि उपज मंडी में सोयाबीन उपज नीलामी शेड में पहुंचे, जहां उन्‍होंने सोयाबीन की नीलामी प्रक्रिया को देखा और किसानों से चर्चा कर उनकी उपज की बिक्री, तौल, नीलामी एवं भुगतान आदि की जानकारी ली।  कलेक्‍टर ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि उपज की नीलामी प्रकिया समय पर प्रारंभ होकर पूर्ण हो जाए और किसानों की उपज का समय पर सही-सही तौल होकर उन्‍हें भुगतान प्राप्‍त हो जाए, ऐसी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने ने कहा कि मंडी में अपनी उपज लाने वाले किसानों को कोई असुविधा न हो, उन्‍हें उनकी उपज का प्रतिस्‍पर्धात्‍मक उचित मूल्‍य प्राप्‍त हो। कलेक्‍टर ने एक मंडी व्‍यापारी द्वारा गंगापुर बड़ौद के एक किसान कनीराम की 6417 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी गई सोयाबीन उपज के तौल पर्ची के आधार पर तौल की प्रक्रिया को देखा। किसान कनीराम ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष उन्‍हें सोयाबीन की अच्‍छी उपज प्राप्‍त हुई है। भाव भी अच्‍छा मिला है। कनीराम ने बताया कि उन्‍होंने लगभग 18 बोरी सोयाबीन मंडी में विक्रय की है।  उन्‍हें मंडी में कोई असुविधा नहीं हुई है। 
इस निरीक्षण के दौरान मंडी व्‍यापारी एवं किसानों ने आग्रह किया कि मंडी में इस समय लगभग  24 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक आ रही है। किसानों को नगद भुगतान में व्‍यापारियों को नगदी राशि प्राप्‍त होने में समस्‍याएं है, उन्‍होंने कलेक्‍टर से कहा कि व्‍यापारियों को नगदी अधिक मात्रा में यदि बैंकों से उपलब्‍ध हो जाए, तो वे किसानों को भी त्‍वरित नगद भुगतान कर सकेंगे। इस पर कलेक्‍टर ने कहा कि उक्‍त समस्‍या उनके संज्ञान में है और इसका शीघ्र ही समाधान किया जा रहा है। जिससे कि व्‍यापारियों और किसानों को कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, मंडी सचिव आगर एवं मंडी स्‍टॉफ सहित बड़ी संख्‍या में व्‍यापारी एवं किसान उपस्थित थे। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत
आगर  में 'सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' आयोजित
विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार

कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के निर्देशन  में स्थानीय शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगर विधायक श्री मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान,  श्री मयंक राजपूत एवं   श्री मेहरबान सिंह सिसोदिया उपस्थित थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक  उद्योग श्री संजीव पाटिल, जिला रोजगार अधिकारी, उप संचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन सिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में निर्णायक दल के रूप में महाप्रबंधक, उद्योग  श्री राणा, पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सोनम डावर एवं सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव उपाध्याय ने प्रतिभागियों के नवाचारों का मूल्यांकन किया  कार्यक्रम का संचालन श्री अंकित गौड़ ने किया।
स्टार्टअप सेल, भोपाल के सहायक प्रबंधक श्री पुष्पराज ने प्रतिभागियों को स्टार्टअप एवं नवाचार से संबंधित जानकारी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, इनक्यूबेटर, स्टार्टअप लीडर, इनोवेटर्स, उद्यमी तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे ।
प्रतियोगिता परिणाम
  कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,  के संदीप राठौर एवं विशाल भिलाला  तथा द्वितीय पुरस्कार वेदांत मालवीय, कपिल मोदी एवं ओमप्रकाश प्रजापति ने प्राप्त किया।
मॉडल प्रतियोगिता में क्लीन टेक्नोलॉजी मॉडल हेतु प्रथम पुरस्कार  पॉलीटेक्निक कॉलेज के दीपेश वर्मा एवं तोहित अंसारी ने तथा द्वितीय पुरस्कार सांदीपनी विद्यालय, सुसनेर के बबलू राठी एवं अशोक सुर्यवंशी ने प्राप्त किया। स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री वैष्णव विद्यापीठ  के राघव भंडारी एवं राज साहू ने तथा द्वितीय पुरस्कार नित्या दीक्षित एवं प्रियांशी परमार तथा आदित्य आर्य एवं अनिल दांगी ने प्राप्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
अपेक्स बैंक के प्रशासक का आगर मालवा प्रवास कार्यक्रम

श्री महेंद्र सिंह यादव 9 अक्टूबर को आगर आएंगे 

 मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), भोपाल के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव  का आगर मालवा प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार श्री महेंद्र सिंह यादव यादव  9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 06:30 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वाराआगर मालवा हेतु प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 10:30 बजे आगर मालवा आगमन उपरांत जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करेंगे।

तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे कृषि उपज मंडी, आगर मालवा में आयोजित बलराम महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।वे इसी दिन दोपहर 3:30 बजे सहकारी समितियों का भ्रमण करेंगे एवं सायं 5:00 बजे पार्टी कार्यालय  आगर मालवा में कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। श्री यादव सायं 7:00 बजे आगर मालवा से शाजापुर हेतु सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
कर्म ही मेरा धर्म, स्‍वयं से व्‍यम् तक मेरे जीवन का कण-कण, हर क्षण भारत भूमि को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिये समर्पित है - प्रधानमंत्री श्री मोदी
विकसित भारत सेवा संकल्‍प सभा को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया वर्चुअली सम्‍बोधित 
आगर में सेवा ज्‍योति यात्रा का हुआ भव्‍य जिला स्‍तरीय शुभारंभ 
सांसद श्री नागर ने जनसमुदाय को @2047 तक विकसित भारत निर्माण में योगदान की शपथ दिलाई
अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित जनसमुदाय को आगर-मालवा जिले की विकास पुस्तिका वितरित

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कर्म ही मेरा धर्म है, स्‍वयं से व्‍यम्  तक मेरे जीवन कण-कण, हर क्षण भारत भूमि को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिये समर्पित है। जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता मैं रूकूंगा नहीं, थकूंगा नहीं और इस संकल्‍प को पूरा करने के लिये अडिग रहूंगा। यह बातप्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने बुधवार को आगर के झण्‍डा चौक पर आयोजित विकसित भारत संकल्‍प सभा एवं सेवा ज्‍योति यात्रा के जिला स्‍तरीय भव्‍य शुभारंभ समारोह को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर मुख्‍य अतिथि राजगढ़ के सांसद श्री रोड़मल नागर, विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मुन्‍नाबाई भेरूसिंह चौहान, सुसनेर के पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह, कलेक्‍टर डॉ.शेर‍ सिंह मीना, एसपी श्री दिलीप सोनी सहित  जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे। 
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उपस्थित जनसमुदाय को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही मेरे लिये सुशासन का आधार रहा है। हमने देश में सुशासन को सैचुरेशन से जोड़ा है। उन्‍होंने कहा कि आज दुनियां देश के पायलेट की चर्चा कर रही है, एक दिन दुनियां ''मेक इन इंडिया'' के प्‍लेन की भी चर्चा करेगी।  वह दिन जल्‍दी आएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सेवक है, सेवा करना काम हमारा, सेवा ही धर्म हमारा, दीन-दुखियों की सेवा करना, निश्चित कर्म है हमारा, हम करके रहेंगे। उन्‍होंने नारा दिया कि विकसित भारत हम करके रहेंगे। We Will Do it.  देश को दुनियां की टॉप अर्थव्‍यवस्‍था, आत्‍मनिर्भर भारत, ग्‍लोबल मैन्‍यूफेक्‍चरिंग हब, ओलंपिक का आयोजन, हम करके रहेंगे। We Will Do It.  ।
इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि राजगढ़ के सांसद श्री रोड़मल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी की प्रेरणा से हम सब एक ही भाव, एक ही दिशा, मैं हम निरंतर विकसित भारत के लिये आगे बढ़ते रहेंगे। विकसित भारत संकल्‍प सभा में यह संकल्‍प ले रहें  है कि @2047 में हमारा देश दुनियां की अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा, यही हम सबका संकल्‍प है। सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिये संकल्‍प भी दिलाया। उन्‍होंने मंचासीन अतिथियों के साथ सेवा ज्‍योति मशाल प्रज्‍ज्‍वलित कर आगर, सुसनेर एवं बड़ौद के जनपद अध्‍यक्षों, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं मंडल अध्‍यक्षों को सौंपी। 
सांसद श्री नागर, विधायक श्री मधु गेहलोत एवं जिलाध्‍यक्ष श्री ओम मालवीय,  जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मुन्‍नाबाई-भेरूसिंह चौहान, कलेक्‍टर डॉ. मीना, एसपी श्री सोनी ने हरी झंडी दिखाकर सेवा ज्‍योति यात्रा की मशाल एवं सेवा ज्‍योति रथ को नगर आगर, बड़ौद एवं सुसनेर क्षैत्र में भ्रमण के लिये रवाना किया। 
सेवा और समर्पण के 25 वर्ष आगर-मालवा जिले की विकास पुस्तिका वितरित
जिला मुख्‍यालय आगर में बुधवार को झंडा चौक पर आयोजित सेवा संकल्‍प अभियान के तहत् विकसित भारत संकल्‍प सभा एवं जिला स्‍तरीय सेवा ज्‍योति यात्रा के भव्‍य शुभारंभ समारोह में मध्‍यप्रदेश जनसम्‍पर्क संचालनालय की ओर से तैयार की गई जिले की विकास पुस्तिका 'बदलते दौर का मध्‍यप्रदेश' 'आगर-मालवा जिले की विकास गाथा' पुस्तिका का वितरण सभी मंचासीन अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्‍या में उपस्थित जनसमुदाय को किया गया। इस विकास पुस्तिका में प्रदेश के  मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, जिला एक नजर में, भौगोलिक स्थिति, प्रमुख पर्यटन स्‍थल, धार्मिक स्‍थल, जिले का इतिहास, कला, संस्‍कृति एवं लोक जीवन, सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं, प्रगति एवं उपलब्धियां, बड़ी एवं महत्‍वपूर्ण परियोजनाएं, अधोसंरचना एवं कनेक्टिविटी, उद्योग एवं निवेश, युवा कल्‍याण, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में भ्रमण कार्यक्रमों पर आधारित जानकारी को सचित्र समाहित किया गया है। 
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी श्री मयंक राजपूत ने किया। इस अवसर पर श्री चिंतामण राठौर, श्री दिलीप सकलेचा, श्री रामेश्‍वर तेजरा,  श्री कैलाश कुम्‍भकार, श्री सूरजसिंह परिहार, श्री करण सिंह यादव, श्री हरिनारायण यादव, श्री प्रेम यादव, सुश्री आभा चोपड़ा, सुश्री साक्षी सकलेचा, सुश्री कविता शर्मा, श्री अजय जैन, डॉ; मोहन मकवाना, सुश्री रेखा यादव, श्री महेश शर्मा, श्री सौरभ जैन, श्री भंवरसिंह, श्री भरत प्रजापत सहित जनप्रतिनिधिगण, जनपद अध्‍यक्षगण, नगरीय निकायों के अध्‍यक्षगण, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री कमल मंडलोई, श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री सुश्री निलम बघेल, सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्‍या में प्रबुद्धजन एवं शहर तथा जिले के नागरिक उपस्थित थे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
Jansampark Agar Malwa
गरबा  पाण्‍डालों के आयोजक अनुमति अवश्‍य प्राप्‍त करें और पाण्‍डालों में पर्याप्‍त वालेंटियर रखें - कलेक्‍टर डॉ. मीना 

नवरात्रि में किसी भी गांव में विद्युत आपूर्ति बंद न रहें- विधायक श्री गेहलोत 
ध्‍नवि  विस्‍तारक यंत्रो का निर्धारित ध्‍वनि सीमा में उपयोग किया जाएगा 

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक सम्‍पन्‍न 
       
जिले में अक्‍टूबर माह में नवरात्रि, दशहरा, वाल्‍मीकि जयंति आदि त्‍योहारों पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना की अध्‍यक्षता में  मंगलवार की शाम को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, सांसद प्रतिनिधि श्री दिनेश परमार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान सहित समिति के सदस्‍यगण एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्‍टर डॉ. मीना ने कहा कि बैठक में प्राप्‍त सुझाव के आधार पर आगामी त्‍यौहारों पर ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित ध्‍वनि सीमा में किया जाएगा। गरबा का आयोजन अधिकतम रात्रि 12 बजे पूर्व तक ही हो सकेगा। तुलजा भवानी मंदिर मार्ग पर पर्याप्‍त प्रकाश व्‍यवस्‍था तथा प्रतिमा विसर्जन स्‍थल पर सुरक्षा के सभी आवश्‍यक प्रबंध किये जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि कृषि उपज मंडी बड़ौद में उपज की बड़ी संख्‍या में आवक के कारण यातायात की समस्‍या का सुव्‍यवस्थित प्रबंधन कर समाधान किया जाएगा तथा नई कृषि उपज मंडी के लिये चयनित स्‍थान पर मंडी को शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाएगी। 
विधायक श्री मधु गेहलोत ने प.क्षै. वि.वि. कम्‍पनी आगर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के नौ दिन किसी भी गांव में किसी भी कारण से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, लाईट बंद न हो, ऐसी व्‍यवस्‍था की जाए। उन्‍होंने बड़े गरबा पाण्‍डालों में सुरक्षा की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था करने, प्रमुख स्‍थानों, चौराहों पर रात्रि में सुरक्षा पाईंट लगाने के निर्देश भी दिए। 
     बैठक में श्री जितेश राठौर ने डी.जे. का उपयोग गरबा पाण्‍डालों में तय डेसीबल से अधिक आवाज में नहीं करने एवं जहां पर गरबा पाण्‍डाल स्‍थापित हो वहां देवी की मूर्ति अनिवार्य रूप से स्‍थापित किये जाने का सुझाव दिया। श्री दिनेश परमार ने सुझाव दिया कि गरबों में धार्मिक एवं सांस्‍कृतिक गीत, संगीत ही हो, फिल्‍मी गीत, संगीत पर प्रतिबंध होना चाहिए। उन्‍होंने देवी मूर्ति के विसर्जन के लिये एक ही दिन निर्धारित करने का सुझाव दिया। समिति सदस्‍य डॉ. मीना स्‍वणर्कार ने मॉ तुलजा भवानी मंदिर मार्ग पर प्रकाश की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाने के सुझाव दिये। बैठक में समिति सदस्‍य श्री अर्जुन सिंह, श्री भेरूसिंह चौहान, व्‍यापारी संघ अध्‍यक्ष श्री देवीलाल  सोनी सहित अन्‍य उपस्थित सदस्‍यों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिये। 
बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्‍त्‍व ने आगामी त्‍योहारों पर की जाने वाली व्‍यवस्‍थाओं के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि आयोजकों को गरबा पाण्‍डाल के लिये 48 घंटे पूर्व आवेदन प्रस्‍तुत कर लिखित अनुमति प्राप्‍त करना होगी। अनुमति की कॉपी पाण्‍डाल में भी चस्‍पा की जावेगी। सभी छोटे आयोजक 15 एवं बड़े आयोजक 30 से 35 वालेंटियर्स की व्‍यवस्‍था गरबा पाण्‍डाल में करेंगे। वालेंटियर्स की सूची संबंधित पुलिस थाने में दी जाएगी । गरबा पाण्‍डाल स्‍थापित करने में ध्‍यान रखा जावेगा यातायात में कोई बाधा न हो। गरबा पाण्‍डालों के समीप वाहन पार्किंग की व्‍यवस्‍था भी आयोजकों को करना होगी। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर प्रकाश की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाएगी, आयोजक द्वारा विद्युत की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था भी करना होगी। गरबा पाण्‍डालों में देवी मूर्ति की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था आयोजक करेंगे। अस्‍थायी विद्युत कनेक्‍शन भी अनिवार्य होगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी आयोजक लगाएंगे और पाण्‍डालों को कनात आदि से कवर्ड करेंगे। गरबों में आपत्तिजनक, भडकाउ गीत संगीत बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
*सेवा संकल्प अभियान*
//सेवा की कहानी//

हौसले को मिली उड़ान, ग्राम लोलकी के गेंदा जी की जिंदगी में आया बदलाव 

प्रधानमंत्री आवास योजना से  पक्के मकान का सपना हुआ साकार

Lशासन की योजनाएं जब धरातल पर उतरती हैं तो तस्वीर बदल जाती है। ऐसी ही एक बदलाव की कहानी है आगर जिले की जनपद  नलखेड़ा की ग्राम पंचायत लोलकी के श्री गेंदा, पिता श्री भीमा जी की।

श्री गेदा-भीमा जी बताते हैं कि पहले आर्थिक तंगी के कारण परिवार के भरण-पोषण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण)योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हुआ। योजना से मिली आर्थिक सहायता एवं शासकीय सहयोग से उन्होंने अपने परिवार की जरूरतों को पूरा किया और आज वे अपने स्वयं के पक्के मकान में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

श्री गेंदा पिता भीमा जी ने कहा कि *"प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरे परिवार को बहुत बड़ा सहारा मिला है। अब जीवन में स्थिरता आई है। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं जिला प्रशासन आगर मालवा का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।"*

जिला प्रशासन की मंशा है कि जिले के अंतिम पंक्ति के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
पक्के घर ने बदली अर्जुन की जिंदगी
जनपद पंचायत आगर की ग्राम पंचायत ढोटी निवासी अर्जुन पिता बनेसिंह का प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पक्के घर का सपना साकार हुआ। अब परिवार को बारिश, ठंड और आंधी-तूफान से सुरक्षा के साथ सम्मानजनक जीवन मिला है।
उज्ज्वला, नल-जल एवं विद्युत कनेक्शन का लाभ भी मिला।
 CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_आवास_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_आवास_योजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmay nis:value=PMAY nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
Video 24