जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने कस्तूरबा छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण,
उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास बड़ोद का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री सोलंकी ने छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं से भोजन की गुणवत्ता, समय पर भोजन मिलने, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बालिकाओं ने अपनी दिनचर्या और छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया।
श्री सोलंकी ने छात्रावास परिसर का भ्रमण कर किचन, भंडार कक्ष, शयन कक्ष और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाए रखने तथा बालिकाओं की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमृतलाल सिसोदिया भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#agarmalwa