कोरांव: एसडीएम कोरांव ने भोगन गांव में बेलन नदी पर जलस्तर कम होने के बाद कटे हुए रास्ते की मरम्मत कराई, आवागमन शुरू
कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भोगन गांव पुल के पास कटे रास्ते की मरम्मत कराई। गिट्टी और बोल्डर डलवाकर रास्ता ठीक किया गया, जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से चालू हो गया है।दरअसल, लगातार कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण भोगन गांव में बेलन नदी पर बना पुल पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था। इस वजह से करीब एक हफ्ते से आवागमन बंद था।