डुंडा: देवभूमि विचार मंच की महापंचायत से पूर्व पुलिस ने उत्तरकाशी शहर में निकाला फ्लैग मार्च
देव भूमि विचार मंच की महापंचायत से पूर्व शनिवार को शाम साढे चार बजे पुलिस ने उत्तरकाशी शहर के विभिन्न चौक चौराहो से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान नगर के लोगों से शाति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने महापंचायत के दौरान उपद्रव मचाने वाले अराजक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी।