डुंडा: मातली में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 25 महिलाएं सीखेंगी ऑर्गेनिक ब्यूटी शॉप और शैंपू बनाने के गुर
गुरुवार को दोपहर 12 बजे गंगोत्री विधान सभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मातली में ऑर्गेनिक ब्यूटी शॉप एवं शैंपू निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में 25 महिलाएं स्थानीय जड़ी बूटी और प्राकृतिक पौधों का उपयोग कर साबुन और शैंपू बनाएंगी। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान तहत दिया जा रहा है।