डुंडा: उत्तरकाशी जनपद में आईटीबीपी ने स्थानीय भेड़-बकरी और ट्राउट मछली की आपूर्ति शुरू की, दोनों के बीच हुआ एमओयू
मंगलवार को शाम चार बजे कलक्ट्रेट में डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों की बैठक ली। एमओयू होने बाद आईटीबीपी के दोनों वाहिनी राज्य पशुपालक संघ के माध्यम से जिंदा भेड़-बकरी, मछली और कुक्कुट की स्थानीय स्तर से आपूर्ति शुरू कर दी गई। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि इसके लिए सप्लाई चेन को सुचारू बनाया रखा जाए, जिससे कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके