डुंडा: घटतौली व मिलावट की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी ने डुंडा से उत्तरकाशी तक पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट के नेतृत्व में टीम डुंडा पहुुंची। यहां टीम दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पेट्रोप पंप में घटतौली व मिलवाट की जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम मातली गइ। यहां जन सुविधाओं का आभाव होने पर पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।