डुंडा: डुंडा में तहसील में स्थानीय लोगों और मूल निवास 1950, भू-कानून समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई
बैठक बुधवार 12 हुई इसमें प्रशासन की ओर से उनसे प्रदेश में भू-कानून को लागू करने के प्रावधानों और नियमों को लेकर चर्चा के साथ सुझाव मांगे गए। वहीं, आमजनमानस के भावनाओं के अनुरूप कानून बनाने की पैरवी की गई। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में भू-कानून लागू करने को लेकर तहसील स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे जा रहे हैं।