डुंडा: जिला पर्यटन विभाग ने मनेरी के पास औंगी में बिना पंजीकरण टेट कॉलोनी संचालित करने पर ₹10,000 का चालान काटा
जिला पर्यटन विभाग ने मनेरी के पास औंगी में बिना पंजीकरण टेट कॉलोनी संचालित किए जाने पर दस हजार का चालान काटा है। बता दें बुधवार को विभाग ने जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी बिना पंजीकरण चल रहे होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे आदि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही एक के खिलाफ कार्यवाही की है।