अशोक नगर: मथनेर गांव की राशन दुकान पर विधायक ने किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं से जानीं समस्याएं
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मथनेर में मंगलवार को दोपहर 1 बजे विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं से सीधी चर्चा कर राशन सामग्री और सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने दुकान संचालक को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को राशन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।