मड़ावरा: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिदौनिया स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो बुधवार सुबह करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है