डुमरिया: मैगरा बाजार में खुलेआम बिक रहा मिलावटी पेट्रोल, बाइक इंजनों पर पड़ रहा बुरा असर
Dumaria, Gaya | May 8, 2026 मैगरा बाजार में खुलेआम बेचे जा रहे कथित मिलावटी पेट्रोल से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और बाइक मकैनिकों का कहना है कि इस मिलावटी पेट्रोल के कारण बाइक के इंजन में लगातार खराबी आ रही है। मैगरा बाजार के एक मकैनिक ने बताया कि पिछले कुछ समय से हफ्ते भर में करीब एक दर्जन बाइकें ऐसी आ रही हैं, जिनमें पेट्रोल की वजह से इंजन संबंधी समस्या देखने को