शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर डुमरिया प्रखंड के पांडुसाई गांव में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ हुई। संकीर्तन के आरंभ होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का