डुमरिया प्रखंड के कासमार गांव स्थित शिव शक्ति मंडल परिसर में मंडल की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडल के सदस्यों ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। कीर्तन, भजन एवं भंडारा आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के दौरान बजट की कमी को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कीर्तन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।