प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर डुमरिया प्रखंड की रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। रसोइयों ने प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का भ्रमण कर मध्याह्न भोजन का कार्य पूरी तरह बंद करा दिया। रसोइयों ने पोड़सा, हांड़दा, बाकुलचंदा और भागाबांदी स्थित विद्यालयों में जाकर उस वैकल्पिक व्यवस्था को भी रुकवा दिया, जहां शिक्षकों द्वारा अन्य लोगो