सिरसागंज: सिरसागंज में रामकाव्य से मिले जीवन मूल्यों की सीख पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सिरसागंज के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन सोमवार को प्रथम सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम में श्रीराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, त्याग, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश दिया।