मड़ावरा: मदनपुर पुलिस ने 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत जलंधर और खेरपुरा गांव में जागरूकता अभियान चलाया
मदनपुर पुलिस ने रविवार को दोपहर 2बजे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत जलंधर और खेरपुरा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाल विवाह और साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूक किया।थाना प्रभारी के नेतृत्व में महिला बीट कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी कराना कानूनन अपराध है।