बेटे का जन्मदिन बाल गृह के बच्चों संग मनाया, बाँटे उपहार
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते ने 17 अक्टूबर को अपने सुपुत्र आरव सिंह का जन्मदिन आदर्श बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, उपहार और सुरुचिपूर्ण भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री परस्ते ने बच्चों को बाल कल्याण एवं समेकित बाल संरक्षण इकाई की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता बताई। इस पहल की बाल गृह प्रबंधन ने सराहना की और आरव सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
3 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026